Tuesday, October 20th, 2026

 फोन कर बुलाया फिर युवक पर चाकू से किया हमला, हालत गंभीर

 सुलतानपुर 
सुलतानपुर जिले में देर रात युवक को फोन कर बुलाने के बाद चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया। गंभीर हालत में घायल को लखनऊ रेफर किया गया है। मामला कुड़वार थाना क्षेत्र स्थित  इमामगंज हसनपुर का है। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटी है। 

 देर रात उसी गांव निवासी नौशाद 40 पुत्र मोहम्मद अली को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फ़ोन करके बुलाया गया। रात के अंधेरे का फायदा उठाकर युवक पर चाकुओं से ताबड़तोड़ कई हमले किये गए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना पर पहुंचे परिजनों द्वारा घायल युवक को  जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया ।सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष अरविंद पांडे ने बताया के जांच की जा रही है। मौके पर स्थिति नियंत्रण में है

 

#युवक पर चाकू

Source : Agency

पाठको की राय